लाइव न्यूज़ :

मैं गंगा मैया से उन लोगों के लिए सद्बुद्धि मांगूंगी, लोग खाते हैं इस जमीन का, गाते हैं किसी और का, शाहीन बाग पर बोलीं स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: January 30, 2020 18:34 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘मैं गंगा मैया से उन लोगों के लिए सद्बुद्धि मांगूंगी, लोग खाते हैं इस जमीन का, गाते हैं किसी और का।" प्रतापगढ़ के कालाकांकर में स्मृति ईरानी ने गंगा यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि घर में माताएं-बहनें अपने बच्चों के माथे पर तिलक लगाती हैं, यही भारत का संस्कार है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत संस्कारों के लिए जाना जाता है, ये संस्कार देख कर वह सभ्यता याद आती है, जिस पर राष्ट्र गौरव करता है।एक ये संस्कार है और दूसरा संस्कार शाहीन बाग में प्रवेश नहीं करने देता है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि शाहीन बाग में बैठकर हिन्दुस्तान को तोड़ने की बात करना किसी भी हिन्दुस्तानी का संस्कार नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गंगा मैया से उन लोगों के लिए सद्बुद्धि मांगूंगी, लोग खाते हैं इस जमीन का, गाते हैं किसी और का।" प्रतापगढ़ के कालाकांकर में स्मृति ईरानी ने गंगा यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि घर में माताएं-बहनें अपने बच्चों के माथे पर तिलक लगाती हैं, यही भारत का संस्कार है।

भारत संस्कारों के लिए जाना जाता है, ये संस्कार देख कर वह सभ्यता याद आती है, जिस पर राष्ट्र गौरव करता है। बाद में जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि आज एक तरफ मां गंगा को समर्पित गंगा यात्रा निकल रही है, गांव-गांव में जयकारे लगाए जा रहे हैं। एक ये संस्कार है और दूसरा संस्कार शाहीन बाग में प्रवेश नहीं करने देता है। जिस गंगा को मां कहते हैं, जिस धरती को मां कहते हैं, उसके टुकड़े करने की बातें करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दल की मंशा राष्ट्र को तोड़ने की है, इनसे कोई भी उम्मीद न करें। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोगों से पूछ लीजिये, वो तो भुक्तभोगी हैं, वहां तो विकास ठप पड़ा था। आज अमेठी की सांसद होने के नाते मैं गौरव करती हूं।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करना चाहेंगी कि उन्होंने गंगा तट के गांवों का समग्र विकास करने का बीड़ा उठाया है। गंगा जी को निर्मल करने का कार्य शुरू किया है। मां गंगा के गौरव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री जो वचन लिया, उसे पूर्ण किया है। उत्तर प्रदेश में आज पारदर्शी तरीके से विकास कार्य आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह