लाइव न्यूज़ :

'मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं...ना राजनीति और ना कुछ और...' : पिता की सेहत को लेकर भावुक अंदाज में बोले तेज प्रताप यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 17:25 IST

तेज प्रताप यादव ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा है कि उनके पिता लालू यादव स्वस्थ होकर घर चले आएं, इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लिखा- पिताजी आप जल्द स्वस्थ हो कर घर आ जाइयेभावुक होते हुए लिखा- प्रभु मैं आपकी शरण मे हूं, तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नहीं आ जाते

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर उनके शुभचिंतक काफी चिंतीत हैं और उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। इस बीच लालू यादव की सेहत में सुधार भी हो रहा है। वहीं लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक करने वाला पोस्ट डाला है। उन्होंने भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा है कि उनके पिता लालू यादव स्वस्थ होकर घर चले आएं, इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए ना तो राजनीति और ना ही और कुछ।

तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में कहा है कि “पिताजी आप जल्द स्वस्थ हो कर घर आ जाइये……आप हैं तो सब है…… प्रभु मैं आपकी शरण मे हूं, तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नहीं आ जाते, मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं. ना राजनीति और ना कुछ और… बस मेरे पापा और सिर्फ पापा।” 

उल्लेखनीय है कि राजनीति में लालू के दोनों पुत्र तेजस्वी और तेज प्रताप सक्रिय हैं। लेकिन लालू का ठेठ अंदाज तेज प्रताप के भीतर दिखाई देता है। एक ओर जहां तेजस्वी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप ने तेजस्वी को अर्जुन और खुद को कृष्ण की भूमिका में बताते हुए हमेशा तेजस्वी के साथ खड़े रहे हैं। 

वहीं अंदाज की बात करें तो कई ऐसे मौके आये हैं, जहां तेज प्रताप लालू के रंग में दिखाई देते हैं। बात उनके बातचीत करने के अंदाज की हो या लोगों से मिलने की, लालू वाले अंदाज में ही वो दिखाई देते हैं, लेकिन, अब उन्होंने अपने पापा के लिए राजनीति से भी तौबा कर लेने की बात कही है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम