लाइव न्यूज़ :

Controversy Of Jai Shri Ram Slogan: मुझे जय श्री राम के स्लोगन से कोई दिक्कत नहीं, मेरे खिलाफ हो रही जातिगत टिप्पणी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी

By धीरज मिश्रा | Updated: October 21, 2023 17:32 IST

एबीइएस इंजीनियरिंग कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ममता गौतम ने कहा कि उन्हें और उनकी सहयोगी को जय श्री राम के स्लोगन से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ हो रही जातिगत टिप्पणी से मैं परेशान हूं। अगर यह आगे जारी रहता है तो मैं कोर्ट जाऊंगी।

Open in App
ठळक मुद्देएबीइएस कॉलेज की प्रोफेसर ने कहा जय श्री राम स्लोगन से परेशानी नहीं वीडियो पोस्ट कर कहा जातिगत टिप्पणी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी कॉलेज प्रबंधन ने दो प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के एबीइएस इंजीनियरिंग कॉलेज में जय श्री राम के स्लोगन पर हुए विवाद में अब नया मोड़ आया है। अब कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ममता गौतम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जय श्री राम के स्लोगन से कोई दिक्कत नहीं है। इस स्लोगन से उन्हें उनकी सहयोगी और कॉलेज को किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि जैसा दिखाया जा रहा है ऐसा नहीं है। वो लड़का मेरी सहयोगी के साथ बहस कर रहा था। चूंकि हम फेस्ट के कॉऑर्डिनेटर के तौर पर वहां गए थे। मेरे खिलाफ जो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जातिगत टिप्पणी की जा रही है उसने मुझे परेशान कर दिया है। मैं सनातनी हूं मेरा जन्म ब्राह्मण वंश में हुआ है। बृज की रहने वाली हूं।

इन दिनों शारदीय नवरात्रे चल रहे हैं और हम 9 दिन व्रत रखते हैं। यह जो जय श्री राम का स्लोगन है इससे हमें कभी न परेशानी थी और न कभी होगी। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ हो रही जातिगत टिप्पणी से मैं परेशान हूं। अगर यह आगे जारी रहता है तो मैं कोर्ट जाऊंगी। 

कॉलेज प्रबंधन ने दोनों को सस्पेंड किया

एबीइएस इंजीनियरिंग प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रोफेसर और उनकी सहयोगी को सस्पेंड कर दिया है।

मालूम हो कि कॉलेज में फेस्ट के दौरान एक छात्र मंच पर होता है और उनके सहयोगी दर्शक दीघा से जय श्री राम का स्लोगन कहते हैं। इस पर छात्र भी जय श्री राम कहता है। इस पर प्रोफेसर गुस्सा हो जाती है और मंच से उतरने के लिए कहती हैं। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वहीं इस घटना के बाद से ही हिन्दू रक्षा दल ने चेतावनी दी थी कि दोनों प्रोफेसर को नहीं निकाला तो कॉलेज के गेट पर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खड़ा होगा।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडागुरुग्रामFaridabadयोगी आदित्यनाथकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत