लाइव न्यूज़ :

"ईडी की छापेमारी के बाद भाजपा मुझे लोकसभा टिकट का ऑफर दे रही थी", झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2024 08:56 IST

कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी द्वारा अपने परिसरों पर की गई छापेमारी के बाद आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें हजारीबाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट का ऑफर कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि ईडी की छापेमारी के बाद भाजपा पर लगाया गंभीर आरोपउन्होंने कहा कि छापेमारी के बाद भाजपा हजारीबाग सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दे रही थीअंबा प्रसाद हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं

रांची:झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपने परिसरों पर की गई छापेमारी के बाद ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें हजारीबाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की पेशकश की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि उन्होंने ईडी की छेपामारी के बाद भाजपा की ओर से मिले लोकसभा चुनाव के टिकट का प्रस्ताव नजरअंदाज कर दिया था।

विधायक प्रसाद ने कहा, "ईडी वाले सुबह-सुबह मेरे यहां आए और उसके कारण मुझे पूरे दिन यातनाएं झेलनी पड़ी। उन्होंने मुझे घंटों एक जगह खड़ा रखा। मुझे भाजपा से हजारीबाग लोकसभा टिकट की पेशकश की गई, जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन मुझ पर दबाव डाला गया।''

उन्होंने कहा, "आरएसएस की ओर से आने वाले कई लोगों ने मुझ पर चतरा से चुनाव लड़ने का दबाव भी डाला। मैंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। वे मुझे हज़ारीबाग में एक बहुत मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखते हैं क्योंकि मैं लगातार बड़कागांव सीटें जीत रही हूं। मैं कांग्रेस से हूं, बीजेपी से नहीं। इसलिए मुझपर दबाव बनाया जा रहा था।"

मालूम हो कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने कथित जमीन और ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटालों से जुड़े मामलों में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। अंबा प्रसाद की रांची स्थित आवास और हज़ारीबाग में उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की गई। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक विधायक प्रसाद के परिसरों पर छापेमारी सुबह शुरू हुई और देर रात तक जारी रही।

यह छापेमारी केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी के रांची जोनल कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत के सिलसिले में की गई थी।

टॅग्स :कांग्रेसBJPप्रवर्तन निदेशालयझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम