लाइव न्यूज़ :

'मुझे भी पहले से इशारे थे, केंद्र के खिलाफ बोलना बंद किया तो बना देंगे उपराष्‍ट्रपति', सत्यपाल मलिक का दावा

By भाषा | Updated: September 11, 2022 07:16 IST

सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि उन्हें केंद्र के खिलाफ चुप रहने पर उपराष्‍ट्रपति बनाने के संकेत दिए गए थे। साथ ही सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्दे;मुझे संकेत दिया गया था कि अगर केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर दूं तो उपराष्‍ट्रपति बना दिया जाएगा'सत्यपाल मलिक ने ये भी कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर ठीक काम कर रहे हैंदिल्‍ली में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्‍य पथ’ किए जाने की जरूरत नहीं थी: सत्यपाल मलिक

जयपुर: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को दावा किया कि उन्‍हें संकेत दिया गया था कि अगर वह केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर दें तो उन्हें उपराष्‍ट्रपति बना दिया जाएगा।

जगदीप धनखड़ को उपराष्‍ट्रपति बनाए जाने पर मलिक ने कहा कि वह (धनखड़) ‘‘डिजर्विंग उम्मीदवार थे बनाने ही चाहिए थे।’’ साथ ही उन्‍होंने कहा, ‘‘..मेरा कहना इसमें ठीक नहीं लेकिन मुझे इशारे थे, पहले से, कि आप नहीं बोलोगो तो आपको (उपराष्‍ट्रपति) बना देंगे लेकिन मैं यह नहीं कर सकता। मैं जो महसूस करता हूं वह जरूर बोलता हूं।’’

'राहुल गांधी ठीक काम कर रहे हैं'

राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने झुंझुनू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं अच्‍छी बात है। नौजवान आदमी हैं, पैदल तो चल रहे हैं। अब तो नेता यह सब काम तो करते ही नहीं हैं।’’ यात्रा के संदेश के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘‘क्‍या संदेश जाएगा ... मुझे नहीं पता। यह तो जनता बताएगी कि क्‍या संदेश गया लेकिन मुझे यह लगा कि ठीक काम कर रहे हैं।’’

किसान आंदोलन दुबारा शुरू होने की संभावना पर कहा, ‘‘किसान आंदोलन ... मैं तो नहीं करने वाला लेकिन किसानों को करना पड़ेगा, जैसे हालात दिख रहे हैं। अगर एमएसपी की बात (केंद्र) सरकार नहीं मानती है तो फिर लड़ाई होगी।’’ सरकार द्वारा मांग माने जाने के आसार पर उन्‍होंने कहा, ‘‘अभी तो मानने के कोई बहुत आसार लग नहीं रहे हैं।’’

'राजपथ का नाम ‘कर्तव्‍य पथ’ करने की जरूरत नहीं थी'

दिल्‍ली में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्‍य पथ’ किए जाने पर उन्‍होंने कहा, ‘‘इसकी कोई जरूरत नहीं थी राजपथ सुनने में भी अच्‍छा लगता था उच्‍चारण में ठीक था कर्तव्‍य पथ कौन उच्‍चारण करेगा... लेकिन चलो कर दिया तो उनका भी मंजूर है।’’

आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मारे जा रहे छापों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना पर मलिक ने कहा, ‘‘कुछ छापे भाजपा वालों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं कही जाएगी। भाजपा में तो बहुत लोग हैं छापे डलवाने लायक। कुछ छापे अपनों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं उठे।’’ 

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजगदीप धनखड़राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'