लाइव न्यूज़ :

मैं पूरी तरह फिट, अभी उत्तराधिकारी घोषित करने की जरूरत नहीं : मायावती

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:42 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि वह अभी पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें अनफिट होने में काफी वर्ष लगेंगे, इसलिये पार्टी को फिलहाल किसी उत्तराधिकारी की जरूरत नही हैं और कड़ी मेहनत करने वाले दलित नेता को ही भविष्य में उनका उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। मायावती (65) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक है, मुझे अभी किसी को भी अपना उत्तराधिकारी बनाने की जरूरत नही हैं । लेकिन जब मेरा स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा तब मैं जरूर अपना उत्तराधिकारी घोषित करूंगी ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी फिट हूं और अनफिट होने में मुझे काफी वर्ष लगेंगे । पिछले दो वर्ष से कोरोना चल रहा हैं लेकिन कुदरत का शुक्र है कि मुझे कोरोना जैसी बीमारी भी नही हुई ।’’ बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हर मुश्किल घड़ी में मेरा और पार्टी का ईमानदारी और तन मन से साथ देने वाले को (समय आने पर) मैं अपना उत्तराधिकारी घोषित करूंगी जो दलित वर्ग से ही होगा । पार्टी में बड़े उतार चढाव आये लेकिन जो दलित वर्ग के लोग हैं वह टस से मस नही हुये ।’’ शुक्रवार को एक हिन्दी समाचार चैनल पर बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा से मायावती के उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया था। बसपा प्रमुख उसी सवाल का जवाब दे रही थी । मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनसमर्थन खोने के बावजूद वह अफवाह फैला रही है और उनकी पार्टी को बदनाम कर रही है। कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अपने कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए पार्टी द्वारा जारी एक पुस्तिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है। जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि आज हमें काम नहीं करना पड़ेगा। यह कांग्रेस का भीड़ जुटाने की संस्कृति है। देश के साथ राज्यों में भी कांग्रेस की बहुत बुरी हालत है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लडाने लिए उम्मीदवार नहीं मिलते हैं और चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को पैसे देने के लिए पूंजीपतियों की मदद लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई जनाधार नही बचा है । मायावती का कांग्रेस पर यह हमला उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया कि कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटने के लिये 24 पन्ने की एक पुस्तिका तैयार की है जिसमें विपक्षी दलों पर गलत तरीके से काम करने और राज्य को लूटने का आरोप है । कांग्रेस के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि यह पुस्तिकाएं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले दो लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वितरण के लिए हैं । सिंह ने बताया कि इसमें मीडिया और सोशल मीडिया में पार्टी के खिलाफ गलत सूचना अभियान कैसे चलाया जा रहा है और विपक्षी दलों, सपा और बसपा आदि ने राज्य को कैसे लूटा है इसी के बारे में जानकारी दी गयी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी को विपक्षी दलों पर टिप्पणी करने के बजाय बुकलेट में अपनी कमियों का उल्लेख करना चाहिए था और पहले अपना घर व्यवस्थित करना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; सुरक्षाकर्मियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

भारतUP: मायावती ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- "कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी की B टीम बनकर लड़ा चुनाव..."

उत्तर प्रदेशUP By Election: अब BSP नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव, मायावती ने किया ऐलान; फर्जी वोट डालने का लगाया आरोप

भारतबसपा के स्‍टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट सतीश चंद्र मिश्र को मिला महत्व, लिस्ट में मायावती के बाद सतीश मिश्र का नाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप