लाइव न्यूज़ :

मैं बिल्कुल ठीक हूं : मुकेश खन्ना ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 11:19 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी मौत संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

दरअसल, ऐसी अफवाह फैल गई थी कि खन्ना का निधन हो गया है। इसके बाद अभिनेता (62) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया।

खन्ना ने फेसबुक पर छोटी-सी वीडियो पोस्ट करके कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं स्वस्थ हूं। मैं अफवाहों का खंडन करता हूं, मुझे इनका खंडन करने के लिए कहा गया था और मैं भी यह करना चाहता हूं।’’

‘शक्तिमान’ में सुपरहीरो और टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले खन्ना ने झूठी खबरों को लेकर गुस्सा जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जो ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। सोशल मीडिया की यही दिक्कत है। मानसिक रूप से अस्थिर ऐसे लोगों का क्या इलाज होना चाहिए? उनके कुकृत्यों की सजा कौन देगा? बस बहुत हुआ। अब यह बहुत ज्यादा है। ऐसी फर्जी खबरों पर रोक लगनी चाहिए।’’

वीडियो के शीर्षक में खन्ना ने कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।’’

खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता किसने यह अफवाह फैलायी और मैं नहीं जानता कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले की मंशा क्या है। वे ऐसी झूठी खबरें फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?