लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटरः पीड़िता के पिता ने कहा- आरोपियों ने बेटी के साथ राक्षसों से भी बदतर सलूक किया, वे ऐसी ही सजा के हकदार थे

By भाषा | Updated: December 7, 2019 18:16 IST

चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा, “...गलती करने पर कितने लोग जेल में हैं...उन्हें भी उसी तरह गोली मार दी जाना चाहिए जैसे इन्हें (महिला पशुचिकित्सक मामले के आरोपी) मारी गई...हम तब तक शवों को नहीं दफनाएंगे...हम तब दफनाएंगे (शवों को) जब उन्हें भी गोली मारी जाएगी।”

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षरता कम थी लेकिन कमाई अच्छी और वे विलासितापूर्ण जीवनशैली के साथ रहते थे।मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने को लेकर यहां लोगों में खुशी का माहौल बरकरार है।

पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार आरोपियों में से एक की पत्नी ने शनिवार को अपने पति की मौत पर दुख और नाराजगी जाहिर की है हालांकि शहर में पुलिस कार्रवाई को लेकर अब भी लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा, “...गलती करने पर कितने लोग जेल में हैं...उन्हें भी उसी तरह गोली मार दी जाना चाहिए जैसे इन्हें (महिला पशुचिकित्सक मामले के आरोपी) मारी गई...हम तब तक शवों को नहीं दफनाएंगे...हम तब दफनाएंगे (शवों को) जब उन्हें भी गोली मारी जाएगी।”

रेणुका गर्भवती है और उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है। वह नारायणपेट जिले में अपने गांव में कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गयी। उसने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को उसे भी मार देना चाहिए क्योंकि वह अब अकेली है।

उसने शुक्रवार को कहा था, “मुझे बताया गया था कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा और वह जल्द ही वापस लौट आएगा। अब मुझे नहीं पता कि क्या करूं। कृपया मुझे भी उस जगह ले चलों जहां मेरे पति को मारा गया और मुझे भी मार दो।” स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते थे जहां साक्षरता कम थी लेकिन कमाई अच्छी और वे विलासितापूर्ण जीवनशैली के साथ रहते थे।

शराब और अन्य चीजों पर खर्चा करते थे। इस बीच कथित पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने को लेकर यहां लोगों में खुशी का माहौल बरकरार है। महिलाओं के एक समूह ने यहां मुठभेड़ में आरोपियों के मारे जाने पर खुशी जताई तथा पुलिस और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की प्रशंसा में नारेबाजी की। पीड़िता के पिता ने शनिवार को कहा कि जिन आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ राक्षसों से भी बदतर सलूक किया वे ऐसी ही सजा के हकदार थे जैसी पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने एक बार फिर पुलिस और मुख्यमंत्री को पुलिस की कार्रवाई के लिये शुक्रिया कहा। इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता एम भट्टी विक्रमार्क के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राज्यपाल तमिलसाई सुंदराराजन से शनिवार को यहां मुलाकात की और इस बात के लिए पुलिस की शिकायत की कि उसने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर पीड़िता के परिवार की शिकायत दर्ज नहीं की थी।

विक्रमार्क ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि पुलिस तब तक शिकायत दर्ज नहीं करती जब तक वे (सत्ताधारी) टीआरएस या उसके पदाधिकारियों से जुड़े न हों या उनकी तरफ से फोन करके उन्हें ऐसा करने के लिये कहा जाए। इसकी वजह से तेलंगाना का बड़ा नुकसान हो रहा है। हम यह उनके (राज्यपाल के) संज्ञान में लाये। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील