लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: 20 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टरों को मिली कामयाबी

By स्वाति सिंह | Updated: May 27, 2020 20:41 IST

इससे पहले ओडिशा के बरहामपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 साल की एक महिला ने सरकारी अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह महिला गुजरात के सूरत से लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक 20 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। 2.5 किलो और 2 किलो वजन वाले जुड़वां बच्चे स्वस्थ हैं।

हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद स्थित गांधी अस्पताल में मंगलवार बुधवार को एक 20 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। 2.5 किलो और 2 किलो वजन वाले जुड़वां बच्चे स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि एक या दो दिन में अस्पातल प्रशासन जुड़वा बच्चों का कोविड -19 का टेस्ट करेगा। 

बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को पहले नीलोफर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया था और रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत गांधी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। गांधी अस्पताल के प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार शाम को सीजेरियन सेक्शन करने का फैसला किया।

बता दें कि इससे पहले गांधी अस्पताल में कोरोनो वायरस रोगी के बच्चे को जन्म देने का पहला मामला 8 मई को आया था। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच कई कोरोनो वायरस पॉजिटिव महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया

वहीं, इससे पहले ओडिशा के बरहामपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 साल की एक महिला ने सरकारी अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह महिला गुजरात के सूरत से लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। जुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक एस के मिश्रा ने बताया कि लड़के की, कम वजन की वजह से मौत हो गई जबकि मां और लड़की की हालत स्थिर है। 

उन्होंने बताया कि महिला हाल में गुजरात से ओडिशा के गंजम जिला लौटी थी। उसने समय से दो महीने पहले ही बच्चों को जन्म दे दिया। मिश्रा ने बताया कि बच्चों का जन्म सामान्य हुआ। इसके बाद महिला और उसके नवजात को दूसरे मरीजों से दूर अलग कैबिन में रखा गया है। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उसे सीतलापल्ली के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा जबकि बच्ची को अलग केंद्र में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते बाद बच्ची की कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील