लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षाबलों के निशाने पर अब हाइब्रिड आतंकी, एक सप्ताह में 12 पकड़े गए, लोकल लेवल पर ले रहे हैं ट्रेनिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 26, 2023 15:47 IST

अधिकारी अब मानते हैं कि कश्मीर में उन्हें एक्टिव आतंकियों से अधिक खतरा हाइब्रिड आतंकियों से है क्योंकि वे भीड़ में छुपे हुए वो चेहरे हैं जिनकी पहचान आसान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने हाइब्रिड आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा26 सितंबर को भी तीन हाइब्रिड आतंकी धरे गएभीड़ में छिपकर रहते हैं हाइब्रिड आतंकी

जम्मू: कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या पर उठे विवाद के बीच सुरक्षाबलों ने हाइब्रिड आतंकियों पर हल्ला बोल छेड़ा है। 26 सितंबर को भी तीन हाइब्रिड आतंकी धरे गए हैं जबकि एक सप्ताह में 12 हाइब्रिड आतंकियों को पकड़ने के साथ ही उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

सेना की चिनार कोर के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि बडगाम के बीरवाह इलाके में चार हाइब्रिड आतंकियों को पकड़ा गया है और उनके कब्जे से तीन पिस्तौलें और कुछ गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की गिरफ्तारी कोई पहली नहीं है। रविवार को कश्मीर के कुलगाम जिले में दो आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के पकड़े गए आतंकियों के पास से दो पिस्तौल, तीन हथगोले, एक यूबीजीएल और कुछ गोला बारूद जब्त किया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते भी तीन ऐसे ही हाइब्रिड आतंकी धरे गए थे।

रक्षाधिकारी व पुलिस अधिकारी अब मानते हैं कि कश्मीर में उन्हें एक्टिव आतंकियों से अधिक खतरा हाइब्रिड आतंकियों से है क्योंकि वे भीड़ में छुपे हुए वो चेहरे हैं जिनकी पहचान आसान नहीं है। वे स्वीकार करते हैं कि उन्हें लोकल लेवल पर हथियारों खास कर पिस्तौल से फायर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। हालांकि ये अधिकारी इस पर भी चिंता प्रकट करते हैं कि हाइब्रिड आतंकियों को जिन स्थानीय ठिकानों पर ट्रेनिंग दी जा रही है उनका अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। एक सूत्र के बकौल, अनंतनाग में 7 दिनों तक चली जंग में मारे गए उजैर खान को भी लोकल लेवल पर ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया था। इस जानकारी के बाद सुरक्षाबलों की चिंता और बढ़ गई है। एजेंसियों का पूरा फोकस अब इस बात पर है कि कैसे आतंक की जड़ पर चोट किया जाए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़भारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos