लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गम्भीर

By भाषा | Updated: September 21, 2021 08:42 IST

Open in App

बोकारो, 21 सितंबर झारखण्ड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है। नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की सुमन देवी संग हुआ था। संजय पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई जिससे आक्रोशित होकर संजय ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब