पति ने पत्नी को चलती कार से दिया धक्का, गंभीर रूप से घायल
By भाषा | Published: October 17, 2021 02:29 PM2021-10-17T14:29:08+5:302021-10-17T14:29:08+5:30
नोएडा (उप्र), 17 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार सुबह एक महिला को उसके पति ने चलती कार से कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी अलीगढ़ जा रहे थे और रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महिला के पति ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और चलती कार से उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके मायकेवालों को इसकी जानकारी दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।