लाइव न्यूज़ :

पत्नी के ना आने पर पति ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:54 IST

Open in App

आगरा, 24 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवाद के बाद मायके से करवाचौथ के दिन पत्नी के नहीं आने पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि युवक ने एक दिन पूर्व फांसी लगा ली थी जिसके शव का परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस को जब सूचना मिली तो वह वहां गयी लेकिन परिजन अंतिम संस्कार पहले ही कर चुके थे।

उन्होंने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान सोनू के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि सोनू का एक माह पहले उसकी भाभी अंजलि से विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद मायके वाले अंजलि और उसकी छोटी बहन तथा सोनू की पत्नी वंदना को लेकर चले गये ।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद सोनू ने फोन पर वंदना से करवाचौथ के दिन घर आने को कहा था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया और इसी बात से क्षुब्ध सोनू ने कमरे में फांसी लगा ली।

इस बीच पुलिस ने बताया कि आगरा में सदर बाजार के सौहल्ला में रेलवे ट्रैक पर रविवार तड़के बोरे में बंद एक युवती का सिर कटा शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?