लाइव न्यूज़ :

कश्मीरियों के लिए भारी परेशानी, पासपोर्ट पाने के लिए हजारों कश्मीरी सालों से कर रहे हैं पुलिस वेरिफिकेशन का इंतजार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 10, 2023 14:57 IST

कश्मीर में उन लोगों के लिए पासपोर्ट पाना बेहद मुश्किल भरा है क्योंकि जिनका कोई सगा संबधी आतंकी रहा हो या फिर आतंकी गतिविधियों से उसका रिश्ता रहा हो। उन्हें पासपोर्ट पाने के लिए नाकों चने चबाना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के निवासियों के लिए आसान नहीं है पासपोर्ट हासिल कर पाना पासपोर्ट जारी करने का नियम में सख्त पुलिस वेरिफिकेशन से कश्मीरियों को भारी परेशानी हो रही है पासपोर्ट विभाग पत्थरबाजी या आतंकी गतिविधियों से संबंध रखने वालों पर बेहद सख्ती बरत रही है

जम्मू: कश्मीर के निवासियों के लिए पासपोर्ट हासिल करना आसान नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जिनका कोई सगा संबधी आतंकी रहा हो या फिर आतंकी गतिविधियों से उसका रिश्ता रहा हो। यही नहीं पत्थरबाजी में शामिल रहे और पत्थरबाजी के दौरान कैमरों की जद में आने वाले व्यक्तियों के लिए भी अब पासपोर्ट हासिल करना चांद पर जाने जैसा है।

हालांकि इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बाद श्रीनगर के रीजनल पासपेार्ट अधिकारी देवेंद्र कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि पासपोर्ट जारी करने के लिए नियमों के मुताबिक पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होना एक जरूरी शर्त है और उसके बिना पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता है।

यह सच है कि सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों कश्मीरी आज भी ऐसे हैं, जो पासपोर्ट पाने के लिए अभी भी लंबा इंतजार कर रहे हैं। सारे कश्मीरी पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की तरह रसूख वाले नहीं हैं कि पासपोर्ट हासिल करने के लिए सुप्रीमकोर्ट तक पहुंच सकें। महबूबा की 80 वर्षीय मां गुलशन नजीर को उस समय पासपोर्ट मिला था जब वह जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट पहुंची थी और अब महबूबा मुफ्ती को पासपोर्ट जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया है।

इस पूरे विवाद में बड़ी दिलचस्प बात है कि मुफ्ती परिवार को पासपोर्ट जारी करने वाले जांच अधिकारी ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि मुफ्ती परिवार को पासपोर्ट जारी करना देश की एकता और अखंडता के बहुत बड़े खतरे के समान है।

इससे पहले 31 जुलाई 2021 को सीआईडी विभाग की स्पेशल ब्रांच के एसएसपी द्वारा जारी आर्डर संख्या एसबीके/सीएस सुर्कलर/2021/589-600 ने उन आवेदकों की मुसीबतों को और बढ़ा दिया था, जिसमें पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई थी कि जांच के दौरान वे पत्थरबाजों के रिकॉर्ड को भी जांचें और पत्थरबाजी के दौरान कैमरों में दिखाई देने वाले नागरिकों की भी तह तक जांच करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह