नई दिल्ली, 7 जुलाई: नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद वहां हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो रेलवे प्रसाशन को एक कॉल आया कि ट्रेन में बम है। इसके बाद ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया और तलाशी ली गई। तलाशी में पूरी ट्रेन को खाली कराया गया और जांच की गई। मौके पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस भी पहुंचे। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
बम की सूचना से रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, गाजियाबाद स्टेशन पर तलाशी के बाद रवाना
By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2018 20:36 IST