लाइव न्यूज़ :

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किस तरह रोका जाए, मंत्री समूह ने की बैठक, भावी कदमों पर चर्चा की गई

By भाषा | Updated: September 16, 2019 18:09 IST

अधिकारियों ने इस बारे में बताया। मंत्री समूह के अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इसके सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री समूह ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मुद्दों के विभिन्न पहलुओं और संभावित कानूनी तंत्र पर चर्चा की।अधिकारियों ने बताया कि आगामी हफ्ते में इस विषय पर और बैठकें होंगी।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किस तरह रोका जाए, इसके विभिन्न पहलुओं पर गौर करने और कानूनी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए गठित मंत्री समूह(जीओएम) की सोमवार को बैठक हुई और उसमें भावी कदमों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने इस बारे में बताया। मंत्री समूह के अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इसके सदस्य हैं।

बैठक से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री समूह ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मुद्दों के विभिन्न पहलुओं और संभावित कानूनी तंत्र पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि आगामी हफ्ते में इस विषय पर और बैठकें होंगी।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने और इससे निपटने के लिए कानूनी और सांस्थानिक ढांचे को मजबूत बनाए जाने पर विचार-विमर्श करने तथा सिफारिशें देने के लिए अक्टूबर 2018 में मंत्री समूह का गठन किया गया था। नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद समूह का पुनर्गठन किया गया और शाह ने पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह का स्थान लिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंत्री समूह सभी हितधारकों से विचार-विमर्श करेगा और मिले सुझावों पर गौर करेगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहनिर्मला सीतारमणस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस