लाइव न्यूज़ :

‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स’ रोमांचकारी यात्रा रही: लीना यादव

By भाषा | Updated: October 16, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली,16अक्टूबर फिल्मकार लीना यादव का कहना है कि उनकी वृत्तचित्र श्रृंखला ‘‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स’’ राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी में 2018 में एक घर में हुई आत्महत्याओं की घटना पर आधारित है।

‘‘पार्च्ड’’,‘‘राजमा चावल’’ और ‘‘तीन पत्ती’’ जैसी यादगार फिल्मों से जुड़ी यादव इस श्रृंखला की सह निर्देशक भी हैं। यह श्रृंखला नेटफ्लिक्स में दिखाई जा रही है।

इसके तीन एपीसोड में उस रहस्य का पता लगाने की कोशिश की गई जिसके चलते एक परिवार के 11 लोगों ने दिल्ली के एक घर में आत्महत्या कर ली थी।

यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ मुझे लगता है कि भारत में हर कोई और दुनिया की अन्य जगहों पर भी लोग इस मामले के बारे में जानते हैं। यह घटना जुलाई 2018 की है। मुझे भी तभी इसके बारे में पता लगा और मैं यह जानने के लिए बेचैन थी कि कैसे,क्यों और वास्तव में क्या हुआ।’’

उन्होंने कहा कि मीडिया में तमाम बातें आने के बाद भी उन्हें अनेक प्रश्नों के उत्तर नहीं मिले।

इस वृत्तचित्र श्रृंखला में दर्शकों को जांच के विभिन्न स्तरों से रू-ब-रू कराया जाएगा। जिसमे हर कदम पर हैरान करने वाली बातें सामने आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos