लाइव न्यूज़ :

सपा, कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 12:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मंहगाई के कारण सपा और कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुये अध्यक्ष के आसन के सामने चले गये। हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी । बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने मंहगाई के मुद्दे पर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। चौधरी के इतना कहते ही सपा के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। कांग्रेस के सदस्य भी वहां आकर नारेबाजी करने लगे । विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मंहगाई का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों का रंगारंग कार्यक्रम हो गया तो सदन चलने दे”। विपक्षी सदस्य हालांकि नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दीक्षित ने ग्यारह बज कर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी ।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ हैं और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos