लाइव न्यूज़ :

गुजरात में होटल, धार्मिक स्थल, जिम कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर खुले

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जून गुजरात सरकार ने बुधवार को होटल, रेस्तरां, जिम और धार्मिक स्थलों को कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी और 11 जून से 26 जून की अवधि के दौरान सीमित उपस्थिति के साथ राजनीतिक और अन्य प्रकार के कार्यक्रमों की भी अनुमति दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक होटल और रेस्तरां 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं। अब तक केवल भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति थी, लेकिन नए कोविड​​​​-19 संक्रमण के मामलों में गिरावट के साथ, सरकार ने कुछ छूट देने का फैसला किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्कों, उद्यानों और पुस्तकालयों को भी सुबह छह बजे से शाम सात बजे के बीच फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

हालांकि, रात्रि कर्फ्यू 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच जारी रहेगा।

सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) के अनुपालन के साथ इस अवधि के दौरान अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

11 जून और 26 जून के दौरान एक समय में 50 से अधिक आगंतुकों को इकट्ठा होने की अनुमति के साथ सभी धार्मिक स्थल खुले रह सकते हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में महामारी पर राज्य की कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रतिबंधों में ढील देने के निर्णय की घोषणा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो