दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Published: February 25, 2021 08:00 PM2021-02-25T20:00:32+5:302021-02-25T20:00:32+5:30

Hot days in Delhi, maximum temperature was 33.2 degree Celsius | दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 25 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ ही दिन भर गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।

पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों ने अधिकतम तापमान क्रमशः 31.2 डिग्री सेल्सियस और 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.4 डिग्री सेल्सियस और 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार सुबह को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने कहा, "अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hot days in Delhi, maximum temperature was 33.2 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे