लाइव न्यूज़ :

यूपी: पीलीभीत में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 7 लोगों की मौत; 32 घायल, CM योगी ने जताया शोक

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 08:32 IST

एक बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।   

Open in App
ठळक मुद्देपीलीभीत जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 लोगों के घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह घटना पीलीभीत के पुरानापुर इलाके की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। 

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ बैठे यात्रियों के मुताबिक मृतक लखनऊ के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि दो के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है। पीलीभीत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे