लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से यात्री उड़ाने प्रतिबंधित करेगा हांगकांग

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:01 IST

Open in App

हांगकांग/मैड्रिड, 28 जून (एपी) हांगकांग की सरकार ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार से ब्रिटेन से सभी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगाएगी। हांगकांग कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के प्रसार को रोकने के लिए प्रयासरत है।

हांगकांग की सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्रिटेन को ‘‘अत्यंत उच्च जोखिम’’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

इसके तहत, जो लोग ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय तक रहे हैं उन्हें हांगकांग के लिए यात्री उड़ानों में सवार होने से प्रतिबंधित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि ‘‘ब्रिटेन में महामारी की स्थिति फिर से पलटने और वहां कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के अधिक मामले सामने आने के कारण उड़ान प्रतिबंध जारी किया गया है।’’

वहीं मैड्रिड से प्राप्त खबर के अनुसार स्पेन और पुर्तगाल ने ब्रिटेन के यात्रियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

पुर्तगाल का कहना है कि उन्हें दो सप्ताह के लिए पृथकवास में जाना चाहिए, जब तक कि उनके पास कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण न हो। नीति सोमवार से प्रभावी हो गई।

सरकार का कहना है कि लोग घर पर या पुर्तगाली स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित स्थान पर पृथकवास में जा सकते हैं। ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका से आगमन एक ही नियम के अंतर्गत आता है।

पुर्तगाल में प्रवेश करने वाले अन्य सभी लोगों को या तो यूरोपीय संघ का कोविड डिजिटल प्रमाणपत्र या एक निगेटिव पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

स्पेन में, बृहस्पतिवार से ब्रिटेन से बेलिएरिक द्वीप समूह में आने वाले लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा या उनके पास निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू