लाइव न्यूज़ :

भारत में रहने वाले अफगान नागरिकों के लिए घर वहीं है, जहां तालिबान नहीं है

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:40 IST

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा काबुल और अन्य स्थानों पर कब्जा किये जाने के बाद भारत में रह रहे अफगान नागरिकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। ये सभी अफगानिस्तान में अपने दोस्तों और परिवार की सुरक्षा को लेकर खौफजदा है। अपने देश के हालत के प्रति भयभीत और निराश छात्र, कामकाजी लोग और बेरोजगार अफगान नागरिकों ने भी यहां मंगलवार को अफगानिस्तान के दूतावास पर आकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि उन्हें अपनी जन्मस्थान लौटना न पड़े। मोहम्मद जावीद (26) भी उनमें से एक है जो छह साल पहले पढ़ाई के लिए भारत आया था। अब वह चाहता है कि उसे अपने देश वापस न लौटना पड़े। जावीद ने कहा, “मेरा सपना था कि यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद अफगानिस्तान के विकास के लिए काम करूंगा लेकिन अब मेरा भविष्य अनिश्चित है क्योंकि मुझे लगता है कि तालिबान को मेरे जैसे शिक्षित लोगों की जरूरत नहीं है।” जावीद अभी दिल्ली के लाजपत नगर में रहता है और उसने बेंगलुरु से बीबीए की पढ़ाई की है तथा दयानन्द विश्वविद्यालय में एमबीए में दाखिला लिया है। उसने कहा कि उसका वीजा पांच अगस्त को समाप्त हो गया था इसलिए वह इसके विस्तार के लिए दूतावास गया था। जावीद की तरह खैरुल्ला नूरी के ऊपर भी अफगानिस्तान वापस भेजे जाने की तलवार लटक रही है। नूरी 25 साल की है और अहमदाबाद में 2018 से अपने परिवार के साथ रह रही है। वह दूतावास में अपने पासपोर्ट के नवीकरण और वीजा जिसकी अवधि 29 अगस्त को समाप्त हो रही है, के लिए आई थी। उसने कहा, “मेरे पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी है और मैंने एक नए पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट लिया है। हम वापस अफगानिस्तान नहीं जाना चाहते। काबुल में हमारे रिश्तेदार हैं और वर्तमान हालत से बेहद डरे हुए हैं।” नूरी इस समय गुजरात विश्वविद्यालय से बीबीए कर रही है। इसी तरह यहां ईस्ट कैलाश में रहने वाले अब्दुल फतह और हामिद अजिमी के लिए विदेशी धरती पर गरीबी का जीवन अपने देश में बंधक के तौर पर जीने से बेहतर है। अफगानिस्तान में वर्तमान परिस्थितियों पर 32 साल के मोहम्मद ने कहा कि उसके देश में हालात और बिगड़ने वाले हैं। उसने कहा, “सब कुछ प्रतिबंधित है, बैंक बंद हैं और आप एक पैसा नहीं निकाल सकते। मेरी बहन कैंसर की मरीज है जिसे पैसों की जरूरत है लेकिन वह बैंक नहीं जा सकती और दुर्भाग्य से उसका पति भी देश से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील