लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में हैरान करने वाला मामला आया सामने, HIV पॉजिटिव लड़के को सरकारी स्कूल में एडमिशन देने से किया मना

By भाषा | Updated: July 12, 2019 15:43 IST

स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

Open in App

तमिलनाडु के पेराम्बलुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया जिसके बाद तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए।सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। लड़के को करीब एक सप्ताह पहले पेराम्बलुर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया।सूत्रों ने बुधवार को कहा कि स्कूल के शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक के़ कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ।बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच ‘‘छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण’’ दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ। बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और ना ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है। प्रधानाध्यापक और पेराम्बलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा। 

टॅग्स :सरकारी स्कूलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?