लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने होली की रात 10 लोगों को कुचला, 2 की मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2023 07:55 IST

दिल्ली के पॉश इलाके वसंतकुंज में एक तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों की जान ले ली और 8 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। होली की रात तेज रफ्तार थार ने फुटपाथ से गुजर रहे करीब 10 लोगों रौंद दिया, जिसमें से 2 की जिंदगी खत्म हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पॉश इलाके वसंतकुंज में हिट एंड रन का दर्दनाक हादसा हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और 8 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गयेघायलों का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर हिट एंड रन मामले ने दहलाकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पॉश इलाके वसंतकुंज में किसी रईसजादे ने रफ्तार के नशे में 2 लोगों की जान ले ली और 8 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जी हां, होली की रात तेज रफ्तार थार ने फुटपाथ से गुजर रहे करीब 10 लोगों रौंद दिया, जिसमें से 2 की जिंदगी खत्म हो गई। 

सूचना के अनुसार हादसे में 8 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। जख्मी होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मलाई मंदिर इलाके में तेज रफ्तार थार का संतुलन अचानक बिगड़ा और वो सड़क से सीधे पटरी पर चली गई। पटरी से अपने घरों को पैदल लौट रहे 10 लोगों को उसने अपनी चपेट में ले लिया।

थार की चपेट में आने वाले दिन में होली का त्योहार मनाकर अपने घरों की ओर लौट रहे थे, लेकिन थार ने पटरी से गुजर रहे 10 लोगों को निशाने पर ले लिया, जिसमें 2 को जिंदगी गंवानी पड़ी और 8 लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती होकर जिंदगी को बचाने के संघर्ष में लगे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ने मरने वालों की पहचान मुन्ना और समीर के तौर पर की है, जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा, वहीं अन्य घायलों का स्थिति गंभीर है और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौका-मुआयना करने के बाद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना की जिम्मादर थार कार का चालक बेहद तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान जब वो मलाई मंदिर के पास से गुजर रहा था। थार उसने नियंत्रण से बाहर हो गई और वह सड़क छोड़कर सीधे पटरी पर पहुंची और 10 लोग उसकी टायरों के नीचे आ गये। इतना ही नहीं थार ने न केवल पैदल चल रहे लोगों को निशाना बनाया बल्कि उसने 2 अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की हादसे की चपेट में आने वाले लोग शिवा कैंप, वसंत विहार, एकता विहार, आरके पुरम के रहने वाले हैं। थार की टक्कर से न केवल 10 लोग जख्मी हुए हैं बल्कि तीन वेंडर स्टॉल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हादसे के संबंध में दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन को 8 मार्च की शाम 7:30 बजे सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची औपुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जांच कर रही पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया है। लेकिन अभी तक किसी भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है।

टॅग्स :दिल्लीहोली 2023दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर