लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 4 जून: चीन के थ्येनआनमन चौक पर निहत्थे युवा प्रदर्शनकारियों पर टूटा सेना का कहर, ज्ञानेंद्र दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट

By भाषा | Updated: June 4, 2019 07:17 IST

चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचार जून 2001 की एक और बड़ी घटना हुई, जब ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने नेपाल की राज सत्ता संभाली महाराजा ज्ञानेंद्र दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट थे।हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता सहित अनेक फिल्मों में अदाकारी के लिए जाना जाता है।

इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी।

ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है।

इसके अलावा चार जून 2001 की एक और बड़ी घटना हुई, जब ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने नेपाल की राज सत्ता संभाली महाराजा ज्ञानेंद्र दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट थे। हालांकि वह कुछ साल ही नेपाल के सम्राट के पद पर रह पाए क्योंकि उसके बाद एक बड़े आंदोलन के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1896: हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।

1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1936 : हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।

1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।

1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।

1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।

1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।

1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।

1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।

1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।

1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।

2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।

2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।

2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत। 

टॅग्स :हिस्ट्रीचीनअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें