लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अमेरिकी दूतावास के बाहर चेतावनी भरे पोस्टर लगाने पर हिंदू सेना का सदस्य गिरफ्तार, संगठन के अध्यक्ष की तलाश जारी

By विशाल कुमार | Updated: April 3, 2022 09:28 IST

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान यहां कड़कड़डूमा अदालत के पास ईस्ट अर्जुन नगर के राजीव कैम्प निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। 'हिंदू सेना' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में लिखा गया कि अविश्वसनीय बाइडेन प्रशासन, भारत को धमकाना बंद करो।आरोपी की पहचान ईस्ट अर्जुन नगर के राजीव कैम्प निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है।'हिंदू सेना' नामक दक्षिणपंथी संगठन ने दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली थी।

नई दिल्ली:दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के नामपट्ट (साइनबोर्ड) पर पोस्टर लगाकर कथित तौर पर ''भारत को धमकाने'' के खिलाफ बाइडन प्रशासन को चेतावनी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को 'हिंदू सेना' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान यहां कड़कड़डूमा अदालत के पास ईस्ट अर्जुन नगर के राजीव कैम्प निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। 'हिंदू सेना' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने दूतावास के नामपट्ट पर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली थी।

पोस्टर पर लिखा गया, '' गैर-भरोसेमंद बाइडन प्रशासन.... भारत को धमकाना बंद करो....हमे आपकी जरूरत नहीं है... अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की आवश्यकता है। हमे अपने अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।''

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोठ ने कहा, '' शुक्रवार को, रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर इस बारे में सूचना (साइनबोर्ड पर पोस्टर लगाने की) मिली। हमारा पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कथित पोस्टर साइनबोर्ड पर लगा मिला। पोस्टर को तत्काल हटाया गया।''

उन्होंने कहा कि दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

उपायुक्त ने कहा, ''पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि शुक्रवार को वह और अध्यक्ष (संगठन का) विष्णु गुप्ता के साथ अमेरिकी दूतावास के करीब पहुंचा और गुप्ता के निर्देश पर, उसने दूतावास के नामपट्ट पर एक पोस्टर चिपका दिया। गुप्ता ने इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।''

उन्होंने कहा कि गुप्ता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कुमार की गिरफ्तारी के बाद गुप्ता ने एक बयान में आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने ''अवैध'' तरीके से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव और दिल्ली सचिव पवन के घर पर छापेमारी की और उन्हें चाणक्यपुरी थाने में हिरासत में लिया हुआ है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज किया है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया था कि उनके संगठन के सदस्यों ने ''अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन द्वारा लगातार भारत को धमकाने'' के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

टॅग्स :दिल्लीभारतUSAजो बाइडनदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए