लाइव न्यूज़ :

माफी मांगे वीर दास...नहीं तो भारत में जहां भी शो करेंगे वहां होगा विरोध- ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ के ‘भारत विरोधी’ टिप्पणी पर बोले हिंदू संगठन

By भाषा | Updated: November 12, 2022 13:27 IST

स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के शो के विरोध करने पर बोलते हुए समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा है कि “दास को अमेरिका में भारत के खिलाफ दिए अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर हम उनके बयान का विरोध नहीं करते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि उन्होंने जो कहा, हम उसका समर्थन करते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्दे‘भारत विरोधी’ टिप्पणी के लिए हिंदू संगठन ने वीर दास से माफी मांगने को कहा है। संगठन का कहना है कि जब तक वे माफी नहीं मांगते है तब तक यह विरोध जारी रहेगा।आपको बता दें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन का एक शो हाल में ही आयोजकों द्वारा रद्द कर दिया गया है।

पणजी: दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के चलते बेंगलुरू में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ वीर दास का शो रद्द किए जाने के बाद गोवा में हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने शनिवार को कहा कि वह तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक कि वह अमेरिका में की गई अपनी “भारत विरोधी” टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। 

हिंदू संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने यहां कहा कि जहां कहीं भी दास के कार्यक्रम होंगे, उनका संगठन विरोध करता रहेगा। आपको बता दें कि दास ने पिछले साल अमेरिका में एक कविता “मैं दो भारत से आता हूं” पढ़ी थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में दास पर इस कविता के जरिए देश को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था। 

विरोध के चलते बेंगलुरू शो हुआ रद्द

गुरुवार को हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बाद अंतिम समय में बेंगलुरु में निर्धारित उनका शो रद्द कर दिया गया था। इन संगठनों ने आरोप लगाया गया था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। 

अगर विरोध नहीं करेंगे तो इससे लगेगा हमनें उनका समर्थन किया-समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता 

इस पूरे मामले में बोलते हुए समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिंदे ने कहा, “दास को अमेरिका में भारत के खिलाफ दिए अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर हम उनके बयान का विरोध नहीं करते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि उन्होंने जो कहा, हम उसका समर्थन करते हैं।” 

टॅग्स :गोवाBangaloreUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया