लाइव न्यूज़ :

हिंदी दिवस 2020: राष्ट्रभाषा की संभावना और हिंदी का यथार्थ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 15:43 IST

हिंदी भाषा कतिपय राजनीतिक विद्वेष के चलते आज अपने ही भू भाग पर उपेक्षा की शिकार होती रही है, जबकि आज हिंदी अनिवार्य रूप से बाजार की भाषा बन चुकी है, लेकिन आज हिंदी का अपना बाजार सिकुड़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों, अध्यापकों ने हिंदी की संभावना पर अलग-अलग नजरिये से विचार-विमर्श किया। सह प्राध्यापक डॉ. गौरी त्रिपाठी हिंदी विभाग ने विचार गोष्ठी का संचालन और विषय प्रवर्तन करते हुए रेखांकित किया।हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नही दिया गया, लेकिन वह लोकमानस में प्रतिष्ठित होकर आज जन भाषा का गौरव हासिल कर चुकी है।

हिंदी दिवस के अवसर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रभाषा की संभावना और हिंदी का यथार्थ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। गूगलमीट के जरिये हिंदी व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों, अध्यापकों ने हिंदी की संभावना पर अलग-अलग नजरिये से विचार-विमर्श किया। 

सह प्राध्यापक डॉ. गौरी त्रिपाठी हिंदी विभाग ने विचार गोष्ठी का संचालन और विषय प्रवर्तन करते हुए रेखांकित किया कि दुनिया में दूसरे नम्बर पर लोगों द्वारा बोली जाने वाली यह हिंदी भाषा कतिपय राजनीतिक विद्वेष के चलते आज अपने ही भू भाग पर उपेक्षा की शिकार होती रही है, जबकि आज हिंदी अनिवार्य रूप से बाजार की भाषा बन चुकी है, लेकिन आज हिंदी का अपना बाजार सिकुड़ता जा रहा है।

अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि कतिपय राजनीतिक अवरोधों के चलते भले ही सरकारी कागजों में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नही दिया गया, लेकिन वह लोकमानस में प्रतिष्ठित होकर आज जन भाषा का गौरव हासिल कर चुकी है।

आज हिंदी का यह गौरव राष्ट्रभाषा की कागजी खानापूर्ति का मोहताज नहीं है। जैसे राष्ट्रपिता का महत्व किसी सरकारी पद से बहुत ऊंचा है, हमारी हिंदी का गौरव भी ठीक उसी तरह आज लोक हृदय में अपने को प्रतिष्ठित करके अपनी ऊंचाई को प्राप्त कर चुकी है।

इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग की सहायक प्राध्यापक  डॉ अमिता ने लोगों में हिंदी को लेकर फैली हीनता ग्रन्थि से मुक्त होने की बात पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर राजभाषा प्रकोष्ठ के अखिलेश तिवारी ने सरकारी दस्तावेजों में हिंदी के प्रयोग में होने वाली कोताही को एक बड़ी और व्यावहारिक समस्या बताया।इस अवसर पर कुछ छात्रों, अध्यापकों ने काव्यपाठ भी किया।

टॅग्स :हिन्दी दिवसदिल्लीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष