लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 16:40 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल जहां-जहां से गुजरेंगे वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगीवह बस बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारक हैंराहुल गांधी इतने अहंकारी हैं कि उनमें नेतृत्व के कोई गुण नहीं हैं

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल की यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां से कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह प्रेरणादायक नहीं हैं और इतने अहंकारी हैं कि उनमें नेतृत्व के कोई गुण नहीं हैं। वह बस बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना तब हमने कहा था कि वैचारिक विरोधाभास के कारण यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। वे केवल हमारे प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रहे हैं।

आप केवल किसी व्यक्ति का विरोध करने के लिए एक गठबंधन नहीं बना सकतें। आज प्रधानमंत्री विश्व नेता हैं, उन्होंने पूरे वैश्विक समुदाय को प्रेरित किया है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी।यहां बताते चले कि राहुल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने पहली बार हमला नहीं बोला है।

उन्होंने बीते दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि राहुल गांधी सुन लीजिए, आपने जिस तरह असम का अपमान किया है, आपको असम में लोकसभा चुनाव में 2019 से भी कम सीट मिलने वाली हैं।

वहीं उन्होंने एक निजी मीडिया के सोर्स के हवाले से कहा था कि उन्होंने यात्रा के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है।

राहुल की यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद शुरू

राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो बीते दो दिनों से आराम पर थी। वह रविवार से फिर शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई।

मालूम हो कि राहुल की न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू हुई और मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश और असम से होते हुए बंगाल पहुंच चुकी है। यह यात्रा अब बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीहेमंत विश्व शर्माभारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos