लाइव न्यूज़ :

हिमाचल की अस्थिरता बड़े भूंकप की घटनाओं का महत्वपूर्ण कारण बनकर उभर सकती है

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल वैज्ञानिकों ने पाया है कि हिमालय हर दिशा में एक समान नही है और अलग-अलग दिशाओं में इसके भौतिक एवं यांत्रिकी गुणों में भिन्नता जान पड़ती है जिसके परिणामस्वरूप बड़े स्तर के भूकंप की घटनाएं हो सकती हैं।

भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में आने वाले गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश में 20वीं शताब्दी की शुरुआत से मध्यम से तेज भूकंप की चार घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कांगड़ा में 1905 में आया भूकंप, 1975 का किन्नौर भूकंप, 1991 में उत्तरकाशी में आया भूकंप और 1999 को चमोली में आया भूकंप शामिल है।

ये भूकंपीय गतिविधियां बड़े पैमाने पर उपसतह विकृति और कमजोर क्षेत्र को दर्शाती हैं।

देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (डब्ल्यूआईएचजी) और आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने डब्ल्यूआईएचजी के डाटा के हवाले से दर्शाया कि उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र ठोस पदार्थों में मौजूद अनोखी विशेषता को प्रदर्शित करता है।

डब्ल्यूआईएचजी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन आता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक बयान में कहा, '' उन्होंने पाया है कि हिमालय स्थिर नहीं है और अलग-अलग दिशाओं में इसके भौतिक एवं यांत्रिकी गुणों में भिन्नता जान पड़ती है। इनके ठोस पदार्थ में एक ऐसा लक्षण मौजूद है जिसे एनिसोट्रॉपी कहा जाता है जिसके परिणामस्वरूप हिमालयी क्षेत्रों में बड़े स्तर की भूकंपीय घटनाएं हो सकती हैं।''

इस संयुक्त शोध में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कार्यरत 20 भूकंपीय स्टेशनों द्वारा दर्ज किए गए 167 भूंकपों की भूकंपीय तरंगों का उपयोग किया गया है।

यह शोध हाल ही में जर्नल '' लिथोस्फीयर (जीएसए)'' में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?