लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के सोलन में इमारत ढहने का मामला: 2 लोगों की मौत, 23 को बचाया गया, सीएम जयराम ठाकुर ने किया जांच कराने का वादा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 14, 2019 20:49 IST

हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा, ''ताजा जानकारी के मुताबिक, 23 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक सेना का जवान था। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।''

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के सोलन में इमारत ढहने के हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में कुमारहट्टी स्थित एक चार मंजिल इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। रविवार (14 जुलाई) को इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा, ''ताजा जानकारी के मुताबिक, 23 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक सेना का जवान था। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।''

सीएम जयराम ने आगे कहा, ''पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मेडीकल टीम भी वहां पहुंची है। राहत-बचाव काम जारी है। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में राहत-बचाव का काम पूरा हो जाएगा। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।'' 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एक कुमारहट्टी के एक ढाबे की इमारत लगातार पानी बरसने के कारण ढह गई। जिस वक्त इमारत ढहने का दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय दो दर्जन से ज्यादा सैन्यकर्मी ढाबे में भोजन कर रहे थे। कहा जा रहा है कि अन्य लोगों के साथ सैन्यकर्मी भी मलबे में दब गए थे। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को चार मंजिला इमारत के ढहने से सेना के एक जवान सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर बनी यह इमारत भारी बारिश के चलते ढह गई। इसमें एक रेस्तरां भी था। सोलन के उपायुक्त के सी चमन ने बताया कि इस हादसे में सेना के एक जवान और एक आम व्यक्ति की मौत हो गई। 

घटनास्थल पर मौजूद चमन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस हादसे में 37 लोग फंस गए और अब तक कुल 23 लोगों को बचा लिया गया है। मलबे से दो शव भी बरामद हुए हैं। बचाए गए लोग बुरी तरह घायल हैं और उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 12 अन्य लोग फंसे हुए हैं। घायलों में सेना के 18 जवान शामिल हैं। 

उपायुक्त ने बताया कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा के पंचकूला से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे के शिकार हुए सेना के जवान और उनके परिजन संभवत: वहां खाना खाने के लिए रुके थे।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशईमारत गिरने की दुर्घटनाशिमलाजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए