लाइव न्यूज़ :

करोड़ों के बीमा क्लेम के लिए दूसरे की हत्या कर गढ़ी खुद की मौत की कहानी, जानिए फिर क्या हुआ?

By बलवंत तक्षक | Updated: October 11, 2020 06:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीमा क्लेम हड़पने के इरादे से हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में बाहरी राज्यों के लोग दूसरों की हत्या कर खुद की मौत की कहानी लिख रहे हैं. खुद के जिंदा रहते रचे गए अपनी हत्या के इन खौफनाक षडयंत्रों के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है.

करोड़ों रु पए के बीमा क्लेम हड़पने के इरादे से हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में बाहरी राज्यों के लोग दूसरों की हत्या कर खुद की मौत की कहानी लिख रहे हैं. खुद के जिंदा रहते रचे गए अपनी हत्या के इन खौफनाक षडयंत्रों के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है. थोड़े से अंतराल के बाद ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जहां दूसरे की हत्या को शातिर दिमाग अपराधियों ने बीमा क्लेम के खातिर अपनी मौत दिखाने की कोशिश की.

पहला मामला अज्ञात मजदूर की हत्या से संबंधित है, जिसकी लाश हिमाचल में सिरमौर जिले के डांडा पागर क्षेत्र में खाई में मिली थी. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि करोड़ों का बीमा क्लेम हड़पने के लिए यह साजिश रची गई थी. पकड़े गए आरोपी हिसार के किशन कुमार की योजना तीन करोड़ रु पए का बीमा क्लेम हड़पने की थी. बीमा क्लेम हासिल करने के लिए उसने एक व्यक्ति को अपने साथ लिया और देवभूमि में ले जाकर उसकी हत्या कर दी, फिर कार को खाई में धकेल दिया.

घटनास्थल पर आरोपी ने अपना खून भी बिखेर दिया, ताकि पूरा मामला दुर्घटना का लगे. आखिरकार पांवटा पुलिस ने आरोपी को दिल्ली में धर दबोचा. बीमा क्लेम हड़पने की दूसरी कहानी भी हिमाचल प्रदेश की ही है. पुलिस ने 27 फरवरी को नाहन-पांवटा मार्ग पर एक जली हुई गाड़ी बरामद की थी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. बाद में पता चला कि हरियाणा के एक व्यक्ति ने अपने ही साथी मजदूर की हत्या कर दी थी. यह मामला भी बीमा क्लेम हड़पने को लेकर हत्या से जुड़ा था.

पुलिस को पता चला कि जल कर मरने वाला कार का मालिक नहीं, बल्कि दिहाड़ी मजदूर राजस्थान का राजू है और मृतक दिखाया गया आकाश कुमार जिंदा घूम रहा है. 50 लाख की बीमा की रकम हड़पने उसने इस साजिश में उसने अपने भतीजे को भी शामिल कर लिया. आकाश को हरियाणा में पलवल और उसके भतीजे रवि को नाहन से गिरफ्तार किया गया. ा.

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील