लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:35 IST

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर यह हादसा तब हुआ जब राजयपाल एक अभिनंदन समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद से नलगोंडा जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने उनके लिए प्रार्थना करने के लिए शुभेच्छुओं को धन्यवाद दिया।वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से फिसलकर एक पेड़ से जा टकरायी।

हैदराबाद/शिमलाः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को हैदराबाद के समीप चौटुप्पल में सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गयी जिससे उनके बायें घुटने में मामूली चोट आयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर यह हादसा तब हुआ जब राजयपाल एक अभिनंदन समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद से नलगोंडा जा रहे थे।

राज्यपाल ने उनके लिए प्रार्थना करने के लिए शुभेच्छुओं को धन्यवाद दिया।

पुलिस ने बताया कि चालक ने कार का स्टेयरिंग अचानक बायीं ओर मोड़ दिया जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से फिसलकर एक पेड़ से जा टकरायी।

दत्तात्रेय के साथ उसी कार में सफर कर रहे उनके एक करीब सहयोगी ने कहा, ‘‘आगे की सीट पर बैठे राज्यपाल का बायां घुटना डैशबोर्ड से टकरा गया और उनके इस घुटने में मामूली चोट पहुंची। ’’

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने बाद में दूसरे वाहन से अपनी यात्रा जारी रखी।

शिमला में राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल के साथ सफर कर रहे अन्य लोग भी सुरक्षित हैं।

नलगोंडा पहुंचने के बाद दत्तात्रेय का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद वह निर्धारित कार्यक्रमों में गये।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन, आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी समेत कई नेताओं ने दत्तात्रेय को फोन कर उनका हालचाल जाना।

दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘ मैं अपने शुभेच्छुओं को धन्यवाद देता हूं जिनकी प्रार्थनाएं सदैव मेरे साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :तेलंगानाहिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया