हिमाचल प्रदेश में 73 हिम तेंदुआ होने का अनुमान: वन मंत्री पठानिया

By भाषा | Published: January 22, 2021 11:10 PM2021-01-22T23:10:02+5:302021-01-22T23:10:02+5:30

Himachal Pradesh estimated to have 73 snow leopards: Forest Minister Pathania | हिमाचल प्रदेश में 73 हिम तेंदुआ होने का अनुमान: वन मंत्री पठानिया

हिमाचल प्रदेश में 73 हिम तेंदुआ होने का अनुमान: वन मंत्री पठानिया

शिमला, 22 जनवरी हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि राज्य में हिम तेंदुआ की संख्या का अनुमान लगाने के लिए किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार इनकी संख्या 73 होने का अनुमान है।

हिम तेंदुआ भारत के कई हिमालयी राज्यों में पाये जाते हैं लेकिन देश में किसी अन्य स्थान पर उनकी संख्या का वैज्ञानिक अनुमान अभी तक नहीं लगाया गया है क्योंकि वे दूर-दराज स्थित और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

पठानिया ने बताया कि अपने तरह के पहले अध्ययन में यह पता चला है कि राज्य में हिम तेंदुआ की संख्या का घनत्व प्रति 100 वर्ग किमी पर 0.08 से लेकर 0.37 तक है। वहीं, स्पीति के ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर में इस जंतु की संख्या का सर्वाधिक घनत्व है।

उन्होंने बताया कि 10 स्थानों पर हिम तेंदुआ देखा गया, जिनमें भागा, चंद्रा, भारमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बास्पा, टाबो, हांगरांग और स्पीति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Pradesh estimated to have 73 snow leopards: Forest Minister Pathania

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे