लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में 9 बजे तक 5.02% मतदान, सिरमौर में सबसे ज्यादा 6.26 प्रतिशत वोटिंग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डाला वोट

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 11:03 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा। ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के विस चुनाव में 412 उम्मीदवार मैदान में हैं।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वोट डालने के बाद जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी।

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पहले घंटे में (सुबह 9 बजे तक) 5.02% मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सिराज के बगश्याद में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री ने मतदान करने से पहले अपने परिवार के साथ मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए। मतदान के बाद जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। ठाकुर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि 55 लाख से अधिक मतदाता आज 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। एक ही चरण में सभी 68 सीटों के लिए आज मतदान होंगे। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा। ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।” मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जवाब दिया जिन्होंने ट्विटर पर मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लें।

मतदान के शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग 50,000 सरकारी कर्मचारी मतदान ड्यूटी पर हैं। 7881 मतदान केंद्रों में से, 981 गंभीर हैं और 901 को संवेदनशील हैं। चंबा जिले के भरमौर आदिवासी एसी के चास्क भटोरी एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां मतदान दल को 14 किमी पैदल चलना पड़ता है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया