लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावः सीएम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की घोषणा, कई विधायक टिकट से होंगे वंचित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 17:16 IST

Himachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां पहले के चुनाव में हमेशा मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होता रहा है, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर की जगह लेंगे।जयराम ठाकुर काम कर रहे हैं और वह भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे। मौजूदा 10 से 15 प्रतिशत विधायकों को चुनाव में टिकट नहीं मिल सकता है।

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि पार्टी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पद से नहीं हटाएगी और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेगी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर की जगह लेंगे।

सिसोदिया के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने यह बयान दिया। नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि जयराम ठाकुर काम कर रहे हैं और वह भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बदला नहीं जाएगा और भाजपा उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि राज्य के किसी भी मंत्री को नहीं बदला जाएगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा के मौजूदा 10 से 15 प्रतिशत विधायकों को चुनाव में टिकट नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के 10 से 15 फीसदी विधायकों को टिकट नहीं मिला और यहां भी ऐसा होने की संभावना है। नड्डा ने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा पंजाब में मुख्य राजनीतिक दलों में से एक के रूप में उभरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पहले 117 विधानसभा सीट में से केवल 23 सीट पर गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ती थी, लेकिन हाल में वहां हुए चुनाव में उसने गठबंधन के वरिष्ठ सहयोगी के रूप में 68 सीट पर चुनाव लड़ा था। इसलिए, भाजपा अगले चुनाव में पंजाब में एक प्रमुख वैचारिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां पहले के चुनाव में हमेशा मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होता रहा है, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आप ने पंजाब में सत्ता हासिल की है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBJPजयराम ठाकुरजेपी नड्डाअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos