लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के डॉक्टर की मौत, पैराग्लाइडिंग करते वक्त हुई दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2019 10:39 IST

मृतक की बहन उमा माहेश्वरी ने बताया कि शेखर गुरुवार को छुट्टी मनाने के लिए कुल्लू-मनाली गया था। लेकिन खबर आई कि पैराग्लाइडिंग की घटना में शनिवार को उसकी मौत हो गई।

Open in App

शिमला, दस अगस्तःहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में हैदराबाद के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उत्तरप्रदेश का एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि घटना मनाली के नजदीक शनाग इलाके में हुई। मृतक युवक हैदराबाद का डॉक्टर था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हैदराबाद के चंद्रशेखर रेड्डी के तौर पर हुई है जबकि घायल उत्तरप्रदेश के लखनपुर का जोगिंदर (27) है। अधिकारी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के पायलट और मालिक बुधी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतक की बहन उमा माहेश्वरी ने बताया कि शेखर गुरुवार को छुट्टी मनाने के लिए कुल्लू-मनाली गया था। लेकिन खबर आई कि पैराग्लाइडिंग की घटना में शनिवार को उसकी मौत हो गई। उमा ने बताया कि शेखर फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया