लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर 143 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: May 20, 2019 06:17 IST

यह भारत-तिब्बत सीमा के पास स्पीति घाटी में सबसे ऊंचा गांव है। यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जब तापमान जमाव बिन्दु से नीचे था। मतदाता कड़कड़ाती ठंड में अपने पारंपरिक परिधानों में मतदान केन्द्र पर आए।

Open in App

यह सुनने में अविश्वसनीय सा लगता है लेकिन सच है। हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केन्द्र ताशिगांग गांव में रविवार को 142.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और सभी वोटों को वैध घोषित किया गया। देश की इस सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद में एक और विशेष बात सामने आई जहां स्पीति घाटी के ताशिगांग में ही सबसे छोटे मतदान केंद्र ‘का’ में मतदान प्रतिशत 81.25 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया।

‘का’ में कुल 13 मतदाताओं ने मतदान किया। कजा़ के एसडीएम जीवन नेगी ने कहा कि ताशिगांग की मतदाता सूची में महज 49 पंजीकृत मतदाता हैं और कुल 70 मतदाताओं ने गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान प्रतिशत में इस अविश्वसनीय बढ़ोतरी की वजह ताशिगांग और आसपास के अन्य मतदान केंद्रों पर तैनात कई निर्वाचन अधिकारियों की 15,256 फुट ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोट डालने की इच्छा रही।

ताशिगांग गांव के कुल 49 पंजीकृत मतदाताओं में से कुल 36 ग्रामीणों ने मतदान किया। इनमें 21 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों ने संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उन्हें जारी चुनाव कर्तव्य प्रमाणपत्र (ईडीसी) दिखाने के बाद ताशिगांग मतदान केंद्र पर वोट डाले। ताशिगांग हिमाचल प्रदेश में एक प्राचीन बौद्ध मठ के पास स्थित गांव है।

यह भारत-तिब्बत सीमा के पास स्पीति घाटी में सबसे ऊंचा गांव है। यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जब तापमान जमाव बिन्दु से नीचे था। मतदाता कड़कड़ाती ठंड में अपने पारंपरिक परिधानों में मतदान केन्द्र पर आए। ताशिगांग और ‘का’ दोनों मतदान केंद्र मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं जहां राज्य की चार लोकसभा सीटों में सर्वाधिक 17 उम्मीदवार खड़े हैं। मंडी में सीधा मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा के बीच है। आश्रय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019शिमलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’