लाइव न्यूज़ :

Himachal Election 2022: कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर पर बोले सुधांशु त्रिवेदी, राज और रिवाज में 20-20 चल रहा है, स्लॉग ओवर में भाजपा करेगी धुआंधार बैटिंग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 11:00 IST

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के शुरूआती बढ़त पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि राज और रिवाज में 20-20 चल रहा है, भाजपा स्लॉग ओवर में धुआंधार बैटिंग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में कांग्रेस के शुरूआती बढ़त पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयानउन्होंने कहा कि राज और रिवाज में 20-20 चल रहा है, भाजपा स्लॉग ओवर में धुआंधार बैटिंग करेगीहिमाचल के शुरूआती रूझान में कांग्रेस ने 35 के मैजिक आकड़े को पार कर लिया है

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शरूआती रूझान में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इसे लेकर भाजपा की ओर से पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए हिमाचल रूझान के बारे में कहा कि शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि राज और रिवाज में 20-20 चल रहा है, भाजपा स्लॉग ओवर में धुआंधार बैटिंग करेगी।

भाजपा सांसद त्रिवेदी का स्पष्ट मानना है कि शुरूआती रूझान से हिमाचल के बारे में तस्वीर साफ नहीं होती है, हिमाचल की जनता ने भाजपा को जितना स्नेह दिया है, वो वोटों में जरूर बदलेगा और पार्टी बड़े बहुमत से लगातार दोबारा सरकार बनाएगी। वहीं अभी तक की स्थिति के बारे में बात करें तो कांग्रेस बढ़त की ओर है और भाजपा दूसरे पायदान पर है।

कुछ ही समय के बाद हिमाचल की स्थिति साफ हो जाएगी कि वहां पर कौन नई सरकार बनाएगा। फिलहाल भाजाप और कांग्रेस खेमों से लगातार जीत के दावे किये जा रहे हैं। साल 1985 के बाद से रिकॉर्ड रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस या भाजपा ने लगातार दो विधानसभा चुनावों में जीत नहीं दर्ज की है।

लेकिन अगर इस दफे भाजपा यह करिश्मा दिखा पाती है तो निश्चित तौर पर यह भारतीय जनता पार्टी के लिए भारी उपलब्धि होगी। हालांकि, कई एग्जिट पोल में इस बात की आशंका जताई गई थी हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच करीबी टक्कर देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के उलट गुजरात की बात करें तो वहां पर अब तक भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है।

दिल्ली से हिमाचल और गुजरात में दावा ठोंकने पहुंची आम आदमी पार्टी की स्थिति दोनों जगहों पर बेहद खराब दिखाई दे रही है और शुरूआती रूझान बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल के सारे दावे बेअसर साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

फिलहाल हिमाचल की बात करें तो कांग्रेस 36 सीटों पर, भाजपा 29 सीटों पर और अन्य तीन सीटों पर आगे हैं, आप अभी तक शून्य की स्थिति पर दिखाई दे रही है। वहीं प्रमुख सीटों की बात करें तो पालमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर शुरुआती रुझानों में कंग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। शिमला ग्रामीण क्षेत्र की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे है।

इसके अलावा मौजूदा सीएम सीएम जयराम ठाकुर भी सराज विधानसभा सीट पर भारी बढ़त बना चुके हैं, कांग्रेस के उम्मीदवार चेतराम ठाकुर को मतगणना के शुरू में ही 13,695 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPकांग्रेसआम आदमी पार्टीजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप