लाइव न्यूज़ :

Himachal Assembly Results: कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, 32 सीटों पर आगे चल रहीं दोनों पार्टियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 11:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही पार्टियां 32-32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। 

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं। 

मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई, जबकि ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। जहां भाजपा सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस के लिए हिमाचल में जीत अपने पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उसने चुनाव में हार का सामना किया है। मतगणना के परिणाम से ही स्पष्ट होगा कि हिमाचल में हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहेगा या नहीं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022Bharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत