लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने त्यौहारों के दौरान डीजे, डॉल्बी के इस्तेमाल पर पाबंदी हटाने से किया इंकार

By भाषा | Updated: September 15, 2018 00:47 IST

न्यायमूर्ति शांतनू केमकर की पीठ ने याचिकाकर्ता प्रोफेशनल ऑडियो एंड लाइटिंग एसोसिएशन को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर: मुंबई हाईकोर्ट ने गणेश चतुर्थी और नवरात्रि त्यौहार के दौरान डीजे और तेज आवाज वाले ध्वनि उपकरणों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को हटाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। 

न्यायमूर्ति शांतनू केमकर की पीठ ने याचिकाकर्ता प्रोफेशनल ऑडियो एंड लाइटिंग एसोसिएशन को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया। पीठ ने कहा कि संगठन गणपति विसर्जन और नवरात्रि के दौरान ध्वनि नियमों का उल्लंघन कर डीजे सिस्टम और तेज आवाज वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

अदालत ने कहा, ‘‘हम दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हैं और त्यौहार मनाए जाने के खिलाफ नहीं है लेकिन इससे बाधा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, हम इस अंतरिम चरण में पाबंदी वापस नहीं ले सकते और इजाजत नहीं दे सकते। ’’ 

पीठ ने राज्य सरकार को एक हलफनामा भी दाखिल करने को कहा। इसमें तेज आवाज वाले ध्वनि उपकरणों के इस्तेमाल पर पाबंदी को लेकर नीति के बारे में बताने को कहा गया है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'