लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने केडीएमसी से 18 गांवों को बाहर करने संबंधी अधिसूचना को रद्द किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:21 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से 18 गांवों को इससे बाहर कर एक अलग निकाय परिषद बनाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है।

मुख्य न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार के 24 जून 2020 के आदेश को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं का निपटारा करते हुए बुधवार को यह फैसला सुनाया।

महाराष्ट्र सरकार ने कल्याण डोंबिवली नगरनिगम (केडीएमसी) की परिसीमा में बदलाव करने का फैसला किया था।

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार केडीएमसी क्षेत्र से 18 गांवों को बाहर कर एक अलग निकाय परिषद बनाया जाना प्रस्तावित था।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना ‘‘अवैध और अमान्य’’ है क्योंकि सरकार ने ऐसा फैसला करने से पहले संबंधित नगर निगम से विचार-विमर्श करने के संवैधानिक प्रावधान का पालन नहीं किया।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार नगर निगम क्षेत्र से इन 18 गांवों के बाहर हो जाने से उन्हें अस्पताल, दमकल और अन्य जरूरी सुविधाओं का उचित लाभ नहीं मिल पाएगा।

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि राज्य सरकार का फैसला ‘‘अविवेकपूर्ण है’’। इसके लिए राज्य सरकार ने नगर निगम से विचार विमर्श करने के कुछ निश्चित संवैधानिक प्रावधान का पालन भी नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा