लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव की एनजीटी के सदस्य के तौर पर नियुक्ति पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:06 IST

Open in App

चेन्नई, नौ अप्रैल मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की दक्षिणी पीठ का विशेषज्ञ सदस्य नियुक्त किया गया था।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ ने एक सार्वजनिक ट्रस्ट 'पूवुलागिन नानबरगल' के प्रबंधन ट्रस्टी जी सुंदरराजन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान नियुक्ति पर रोक का अंतरिम आदेश पारित किया।

याचिका में दलील दी गई कि वैद्यनाथन के पास इसके लिए आवश्यक अनुभव नहीं है।

याचिकाकर्ता ने वैद्यनाथन से संबंधित 12 दिसंबर 2020 के नियुक्ति आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया।

साथ ही वैद्यनाथन को एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य के तौर पर पदभार ग्रहण करने से रोकने का भी अनुरोध किया गया।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि वैद्यनाथन के पास पर्यावरण संबंधी मामलों से निपटने का पांच वर्ष का आवश्यक अनुभव नहीं है।

रिकॉर्ड को देखने और दलीलें सुनने के बाद पीठ ने कहा कि यह संभव है कि विभिन्न विभागों से जुड़े होने और उनका नेतृत्व करने के दौरान वैद्यनाथन ने कई पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान किया होगा। हालांकि, वैद्यनाथन के लिए यह दर्शाना आवश्यक है कि वह इस पद के लिए वैधानिक पात्रता को पूरा करती हैं।

पीठ को जब बताया गया कि वैद्यनाथन 19 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने वाली हैं तो उसने कहा कि याचिका के निस्तारण तक वैद्यनाथन के पदभार ग्रहण करने पर रोक रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी