लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने प्रायोगिक आधार पर एक अदालत में सुनवाई की हाइब्रिड व्यवस्था शुरू की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रायोगिक आधार पर न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की अदालत में सुनवाई की हाइब्रिड व्यवस्था शुरू की है जहां कार्यवाही डिजिटल और भौतिक दोनों तरीकों से हुई।

नयी व्यवस्था न्यायमूर्ति सिंह की अदालत में प्रायोगिक आधार पर सोमवार, 25 जनवरी से चल रही है।

जो वकील अब भी न्यायमूर्ति सिंह के समक्ष भौतिक रूप से पेश होकर कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेना चाहते, वे सुनवाई में अपने दफ्तरों या घरों से लॉगइन कर रहे हैं।

अदालत में कैमरे लगाए गए हैं जिससे न्यायाधीश और अदालत में भौतिक रूप से पेश वकील नजर आते हैं।

नयी व्यवस्था से सुनवाई में होने वाली देरी को कम करने में फायदा होगा क्योंकि सुनवाई की तारीख पर भौतिक रूप से पेश होने के बजाए बहुत से वकील डिजिटल तरीके से सुनवाई में पेश होने के लिये नई तारीख मांगते थे।

नई व्यवस्था के तहत ऐसा नहीं होगा।

उच्चतम न्यायालय ने 18 जनवरी को 11 पीठों में भौतिक सुनवाई शुरू की थी और प्रतिदिन भौतिक रूप से सुनवाई की जा रही है।

उच्च न्यायालय ने हालांकि 22 जनवरी को एक कार्यालयी आदेश जारी कर कहा कि उसने सुनवाई की हाइब्रिड व्यवस्था के लिये कदम उठाए हैं और जब तक इसे पूरी तरह शुरू नहीं किया जाता तब तक जिन वकीलों ने भौतिक सुनवाई से अलग होने के लिये पहले ही अनुरोध किया था उन्हें डिजिटल सुनवाई के लिये समय दिया जाएगा।

उच्च न्यायालय के सूत्रों ने कहा कि नई व्यवस्था सभी अदालतों में की गई है लेकिन प्रायोगिक आधार पर इसका संचालन न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की अदालत में हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?