लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगे से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को जमानत दी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर-पूर्व दिल्ली में दंगे के दौरान गोलियां चलाने के दो आरोपियों को जमानत दे दी और कहा कि जिसे चोट लगी है, वह गोली नहीं, बल्कि पत्थर की वजह से लगी है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे दोनों आरोपियों को 50-50 हजार रूपये के निजी बांड और उतनी ही राशि के मुचलका बांड भरने पर नियमित जमानत देना सही लगता है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा, ‘‘ पेश की गयी सामग्री तथा इस तथ्य पर आजम को चोट गोली से नहीं, बल्कि पत्थर की वजह से लगी है, पर विचार करने पर इस अदालत को याचिकाकर्ताओं को नियमित जमानत सही लगती है।’’

उच्च न्यायालय ने दोनों ही आरोपियों को संबंधित अदालत की अनुमति के बगैर देश से बाहर नहीं जाने तथा पता एवं मोबाइल फोन नंबर बदलने पर इसकी सूचना अदालत को देने का निर्देश दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शिवा और नितिन पर दंगा करने का आरोप है और दोनों घातक हथियारों से लैस थे एवं उन्होंने भादंसं एवं हथियार कानून के तहत हत्या करने की कोशिश की।

आरोपियों के वकील प्रीतीश सभरवाल ने कहा कि घटना स्थल ब्रह्मपुरी में दोनों पक्षों के बीच पथराव एवं गोलीबारी चल रही थी तथा सीसीटीवी फुटेज में तो नितिन की पहचान भी नहीं की जा सकी है। सभरवाल ने कहा कि जहां तक शिवा का सवाल है तो उसके हाथ में पिस्तौल तो थी, लेकिन वह हवा में गोलियां चला रहा था एवं शिकायतकर्ता या किसी अन्य को गोली का जख्म नहीं लगा।

घायल आजम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। उसने आरोप लगाया कि पिछले साल 25 फरवरी को वह घर पर था और उसने बाहर शोर-शराबा सुना और देखा कि करीब 20-25 लोगों की भीड़ ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए मतीन मस्जिद की ओर बढ़ रही है। उसने आरोप लगाया कि ये लोग संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे थे, पत्थर फेंक रहे थे और गोलियां भी चला रहे थे और इसी बीच एक पत्थर उसके सिर में लगा। दंगे के कारण वह घर से बार नहीं निकला, लेकिन जब उसका दर्ज बढ़ गया तो उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां आपरेशन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?