लाइव न्यूज़ :

विदेश यात्रा से रोके जाने पर बैंक को व्यक्ति को 1 लाख मुआवजा देने का निर्देश, हाईकोर्ट ने कहा- लुकआउट सर्कुलर दिखाना जरूरी

By विशाल कुमार | Updated: April 12, 2022 13:08 IST

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में विदेश यात्रा के लिए हवाईअड्डे पर रोके जाने के दौरान एलओसी पाने वाले को एलओसी की एक प्रति न देना, कारण न बताना और एलओसी पर निर्णय के बाद की सुनवाई का अभाव उचित प्रक्रिया नहीं है। यह भारत के संविधान की धारा 21 का उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा कि व्यक्ति को एलओसी के खिलाफ निर्णय के बाद सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए।पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि विदेश यात्रा एक मौलिक अधिकार है।अदालत ने बैंक को उसे एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि विदेश यात्रा से रोकने वाला लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) हवाईअड्डे पर रोके जाने के दौरान व्यक्ति को दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रभावित व्यक्ति को कारण भी बताया जाना चाहिए।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने आगे कहा कि व्यक्ति को एलओसी के खिलाफ निर्णय के बाद सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, अदालत ने बैंक को उसे एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा कि हमारी राय में विदेश यात्रा के लिए हवाईअड्डे पर रोके जाने के दौरान एलओसी पाने वाले को एलओसी की एक प्रति न देना, कारण न बताना और एलओसी पर निर्णय के बाद की सुनवाई का अभाव उचित प्रक्रिया नहीं है। यह भारत के संविधान की धारा 21 का उल्लंघन है।

पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि विदेश यात्रा एक मौलिक अधिकार है और किसी व्यक्ति को उचित प्रक्रियाओं के आधार पर ही रोका जाना चाहिए।

यह एलओसी बैंक ऑफ इंडिया के अनुरोध पर जारी किया गया था। वहीं, याचिकाकर्ता उस कंपनी का गारंटन था जिस पर कर्ज न चुकाने का आरोप था। याचिकाकर्ता 90 फीसदी छात्रवृत्ति पर पोस्ट ग्रेजुएट एमबीए कोर्स करने के लिए एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहा था।

टॅग्स :भारतहाई कोर्टचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील