लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने केंद्र को दुर्लभ बीमारी पर नीति को 31 मार्च तक अंतिम रूप देने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र को 31 मार्च तक दुर्लभ बीमारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2020 को अंतिम रूप देने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

इसके साथ ही, अदालत ने इस नीति के तहत दुर्लभ बीमारी के मामले में महंगी दवाओं और इलाज के खर्च के लिए लोगों से पैसा जुटाने को लेकर डिजिटल मंच भी शुरु करने को कहा है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने ड्यूचेने मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे दो बच्चों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया।

न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि वह 31 मार्च तक नीति को अंतिम रूप देने और डिजिटल मंच को शुरू करने का निर्देश दे रही हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय के हलफनामे में कहा गया है कि दोनों चीजें 31 मार्च तक हो जाने की संभावना है।

अदालत ने कहा कि दुर्लभ बीमारी पर 2017 की पूर्व की नीति दिसंबर 2018 से स्थगित है और नयी नीति पर जनता और अन्य हितधारकों की राय का इंतजार है।

अदालत ने डीएमडी के उपचार के लिए दवा बनाने वाली अमेरिकी कंपनी सारेप्टा थेरेप्टिक्स को भी पत्र लिखकर उससे पूछने को कहा है कि क्या वह दो बच्चों को नि:शुल्क दवा मुहैया करा सकती है क्योंकि उनके परिवार इसका खर्च वहन नहीं कर सकते।

अदालत ने इन निर्देशों के साथ मामले को चार फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?