लाइव न्यूज़ :

मुंद्रा बंदरगाह से हेरोइन बरामद, प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन को लेकर जांच शुरू की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से दो कंटेनरों में रखी करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन की जांच शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी हाल ही में हुई रिकॉर्ड जब्ती के मामले का अध्ययन कर रही है और पीएमएलए के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

एजेंसी ने मादक पदार्थ की जब्त के संबंध में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा दर्ज की गयी शिकायत की प्रति भी मांगी है।

यह मामला केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसी डीआरआई से जुड़ा हुआ है। एजेंसी ने 15 सितंबर को गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह से कुल 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की जिसका उत्पादन अफगानिस्तान में हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21,000 करोड़ रुपये आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलोग्राम हेरोइन की कीमत 5 से 7 करोड़ रुपये तक है।

बताया जा रहा है कि यह भारत में अभी तक हेरोइन की सबसे बड़ी जब्ती है और वैश्विक स्तर पर भी यह बहुत बड़ी जब्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos