लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Oath Ceremony: 28 नवंबर को शपथ लेंगे सोरेन?, 4 मुख्यमंत्री, 5 पूर्व सीएम होंगे शामिल, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आएंगे रांची, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:38 IST

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर भरोसा रखने के लिए आभारी हूं।जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

Hemant Soren Oath Ceremony:हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार को यहां मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख सदस्यों सहित कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। सोरेन ने कहा, ‘‘मैं झारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर भरोसा रखने के लिए आभारी हूं। यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।’’

https://www.lokmatnews.in/india/hemant-soren-oath-ceremony-live-updates-soren-will-take-oath-14th-chief-minister-of-jharkhand-today-schools-closed-in-ranchi-swearing-in-ceremony-b507/

हाल के विधानसभा चुनाव में, सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं। सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद अपने संबोधन में कहा था, ‘‘यह लोगों की जीत है और शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील झारखंड के लिए उनके दृष्टिकोण की जीत है।’’

शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

अन्य प्रमुख नेताओं में भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम मोरहाबादी मैदान पहुंचे सोरेन ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे सम्मानित नेताओं का हमारे साथ होना खुशी की बात है।’’ सोरेन ने अपने गठबंधन को लगातार दूसरी बार अभूतपूर्व जीत दिलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री के साथ एक रचनात्मक बैठक की, जिसमें हमने झारखंड के विकास और प्रगति पर चर्चा की। हमारे अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने में उनका समर्थन मूल्यवान होगा।’’ सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना भी थीं। वह भी हाल के चुनाव में विधायक के रूप में निर्वाचित हुई हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ-साथ आप के अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की और उन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा था, ‘‘झारखंड और इसके लोगों की बेहतरी के लिए काम करने के हमारे लक्ष्य में हम एकजुट हैं।’’ ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक झामुमो ने चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए 43 सीट में से 34 पर जीत हासिल की। ​​

कांग्रेस ने 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चार और भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीट जीतीं। सत्ता-साझा करने की व्यवस्था के अनुसार राजद को एक मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। सोरेन ने कहा, ‘‘हम राज्य के लिए एक स्थिर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

रविवार को, सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की थी। सोरेन ने कहा था, ‘‘झारखंड के लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है और हम समर्पण एवं संकल्प के साथ उनकी सेवा करने के लिए तैयार हैं।’’ औपचारिक शपथग्रहण समारोह तक सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती